भाजपा की मुस्लिम विरोधी राजनीति पर आज़ाद पठान का हमला


बुलढाणा, 16 अगस्त – समाजवादी पार्टी के युवा ज़िलाध्यक्ष आज़ाद पठान ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति का असली आधार मुस्लिम समाज को निशाना बनाना और समाज को आपस में बाँटना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के भाषणों में हमेशा नफ़रत की भाषा झलकती है। “कभी लव जिहाद, कभी कब्रिस्तान–श्मशान, कभी अली–बजरंगबली – इन नारों से भाजपा ने देश को तोड़ने का काम किया है”, ऐसा आज़ाद पठान ने स्पष्ट शब्दों में कहा।

आज़ाद पठान ने कहा कि भाजपा सरकारों की कार्यवाही भी मुस्लिम समाज के खिलाफ़ खुला पक्षपात दिखाती है। CAA–NRC जैसे क़ानून सिर्फ मुसलमानों को डराने के लिए लाए गए, वहीं बुलडोज़र कार्रवाई ने गरीब मुसलमानों के घरों और दुकानों को निशाना बनाया। गाय के नाम पर भीड़ हिंसा में मुसलमानों की हत्याएँ हुईं लेकिन भाजपा नेताओं ने दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय कई बार उन्हें संरक्षण दिया।

तथाकथित “सेक्युलर” पर भी सवाल

आज़ाद पठान ने उन तथाकथित सेक्युलर चेहरों की भी आलोचना की जो इतने अन्याय के बाद भी भाजपा से मोहब्बत निभा रहे हैं। उन्होंने कहा –
“जो लोग भाजपा की गोदी में बैठकर भी खुद को सेक्युलर कहते हैं, वे असल में लोकतंत्र और अपने समाज दोनों के गुनाहगार हैं। असली सेक्युलर वही है जो अन्याय और नफ़रत के ख़िलाफ़ खड़ा हो – चाहे वो हिंदू हो, मुसलमान या दलित।”

ईश्वर पर भरोसे की बात

भाजपा में शामिल होने वाले कुछ सेक्युलर नेताओं पर निशाना साधते हुए आज़ाद पठान ने कहा –
“जिन लोगों को ईश्वर पर भरोसा नहीं है, उन्हें लगता है कि भाजपा में जाने से उनकी रोज़ी-रोटी चलेगी, उनका कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसे लोग न तो अपने समाज के वफ़ादार हैं और न ही किसी पक्ष के। उनको यह याद रखना चाहिए कि नफ़ा-नुकसान सिर्फ़ और सिर्फ़ ईश्वर देता है, भाजपा नहीं।”



✍️ युवा जिलाध्यक्ष

आज़ाद पठान
समाजवादी पार्टी

إرسال تعليق

أحدث أقدم