अड. वसीम बिस्मिल्लाह कुरेशी की निजामत में महाराष्ट्र स्तरीय कुरेशी कॉन्फ़्रेन्स सम्पन्न — बिरादरी की समस्याओं पर विभागीय आयुक्त को निवेदन सौंपा गया



औरंगाबाद, 28 जुलाई 2025 | प्रतिनिधि
हज हाऊस, औरंगाबाद में महाराष्ट्र कुरेशी समाज संघर्ष समिती की ओर से एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय कॉन्फ़्रेन्स का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व व सूत्रसंचालन जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं राज्य प्रवक्ता अड. वसीम बिस्मिल्लाह कुरेशी ने किया।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कोने-कोने से कुरेशी समाज के प्रतिनिधि, व्यापारी, शेतकरी और सामाजिक कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समाज की विविध समस्याओं—जैसे कृषि उत्पन्न बाजार समितियों में परवानगी, जनावरों की खरेदी-विक्री से संबंधित अडचणें, स्लॉटर हाऊस के परवाने, व अल्पसंख्यांक योजनाओं से वंचित समाज—इन मुद्दों को लेकर अड. वसीम कुरेशी ने एक सुसंगत, विस्तृत व कायदेशीर निवेदन तैयार किया।

यह निवेदन दिनांक 28 जुलाई 2025 को विभागीय आयुक्त, औरंगाबाद साहब को सौंपा गया, जिसमें समस्त महाराष्ट्र के कुरेशी समाज की भावना व न्यायोचित माँगों को दर्ज किया गया था। आयुक्त महोदय ने निवेदन के मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि यह संदेश मुख्यमंत्री तथा संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा।

कॉन्फ़्रेन्स में अड. वसीम कुरेशी ने न सिर्फ मंच संचालन किया, बल्कि समाज के विविध कानूनी अधिकारों पर उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अब समय आ गया है कि हमारा समाज अपने हक्क व न्याय के लिए एकत्र होकर लोकतांत्रिक मार्ग से आवाज़ बुलंद करे।”

इस कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में कुरेशी समाज की एकता और संगठित प्रयासों को नई दिशा देने का कार्य किया

إرسال تعليق

أحدث أقدم