समाजवादी पार्टी, जलगाव जामोद (जि. बुलढाणा)दिनांक : २५/०७/२०२५रशीद सेठ के घर से लेकर शेख शकील के घर तक सड़क व नाली निर्माण की माँग को लेकर निवेदन सौंपा


समाजवादी पार्टी के जिल्हाध्यक्ष  सय्यद नफीस सय्यद शफीक ने दिनांक २५ जुलाई २०२५ को ग्रामविकास अधिकारी को एक निवेदन सौंपा, जिसमें माँग की गई कि जामगांव स्थित रशीद सेठ के घर से लेकर शेख शकील के घर तक की सड़क और नाली की स्थिति अत्यंत खराब है, वहाँ तत्काल निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, जिससे रास्तों पर पानी जमा हो जाता है। नाली की समुचित व्यवस्था न होने से नागरिकों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को स्कूल जाते समय भी काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।

इसलिए संबंधित विभाग को चेतावनी दी जाती है कि ८ अगस्त २०२५ तक काम शुरू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

हस्ताक्षर:
सय्यद नफीस सय्यद शफीक
(जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, जामगांव, जि. बुलढाणा)

टिप्पणी पोस्ट करा

थोडे नवीन जरा जुने