❗ नांदुरा नगर परिषद मुख्याधिकारी साहब, क्या मुस्लिम बस्ती आपके लिए भारत का हिस्सा नहीं है? ❗✍️ युवा जिल्हाध्यक्ष – समाजवादी पार्टी, नांदुरा


नांदुरा की मुस्लिम बस्तियों – गैबी नगर, खाजा नगर, इनायतिया स्कूल परिसर – की हालत ऐसी है कि वहां रहने वाले गरीब मुसलमानों को अपने ही घर से बाहर निकलने के लिए रास्ता नसीब नहीं! कीचड़, दलदल और गटार में तब्दील हो चुकी गलियों में इंसानियत दम तोड़ रही है, और नगर परिषद के मुख्याधिकारी साहब को कोई फर्क ही नहीं पड़ता!
लेकिन दूसरी तरफ, जहां पहले से सिमेंट-काँक्रिट रोड बने हुए हैं, वहां सत्ताधारी नेताओं के कहने पर मुरूम डाला जा रहा है। वाह साहब वाह! इतना भी क्या डर है सत्ता का? थोड़ी तो शर्म करो!
क्या गरीब मुसलमान होना गुनाह है? क्या हमारा कसूर बस इतना है कि हम सत्ता के चापलूस नहीं हैं?
मुख्याधिकारी साहब, आपसे ये भी पूछा जाए –
भ्रष्टाचार में आपका कितना परसेंट हिस्सा है?
ताकि जनता को भी सच पता चले कि आप जनसेवक हैं या सत्ता के गुलाम!
जनता तक्रार करती है, आपके खिलाफ आरोप लगते हैं, और आप कहते हैं – "मेरे पास टाइम नहीं है!"
लेकिन जब नेताओं की जी-हुजूरी करनी हो, तब आप रात-दिन एक कर देते हैं।
नगर परिषद कोई आपके बाप की नहीं है, ये जनता की है।
अगर मुस्लिम बस्तियों की अनदेखी ऐसे ही जारी रही,
तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आपको आपकी औक़ात दिखा देगी।
🚨 ये चुप नहीं रहेंगे साहब – अब हिसाब होगा!
✊ समाजवादी पार्टी – गरीबों, मजलूमों, और दबे कुचलों की आवाज

إرسال تعليق

أحدث أقدم