📢
समाजवादी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष श्री आझाद खा युनुस खा पठाण ने दिनांक 28/06/2025 को नांदुरा पुलिस निरीक्षक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बुलढाणा को एक लिखित निवेदन सौंपा था, जिसमें 14 जुलाई 2025 को तहसील कार्यालय नांदुरा के सामने किरीट सोमय्या द्वारा दिए गए सांप्रदायिक और जातीय उकसावे वाले बयान के विरोध में पुतला दहन और प्रदर्शन की विधिसम्मत अनुमति मांगी गई थी।
लेकिन प्रशासन ने जानबूझकर इस आवेदन को 14 दिनों तक दबाकर रखा, और 12 जुलाई शनिवार, यानी छुट्टी के दिन, अनुमति देने से इंकार कर दिया — ताकि रविवार की छुट्टी में हम कानूनी रास्ता भी न अपना सकें।
ये महज संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है। साफ है कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है और लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रहा है।
लेकिन एक बात स्पष्ट और दो टूक है —
समाजवादी पार्टी न तो डरती है, न झुकती है!
🛑 हमने फैसला लिया है कि –
👉 14 जुलाई 2025 को तहसील कार्यालय नांदुरा के समक्ष किरीट सोमय्या के पुतले को “जूते मारकर” शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा।
यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संविधान के दायरे में रहेगा।
युवा जिलाध्यक्ष श्री आझाद खा युनुस खा पठाण ने दो टूक शब्दों में कहा:
“जो लोग देश में धार्मिक जहर घोल रहे हैं, उनके खिलाफ आवाज़ उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार और सामाजिक कर्तव्य है। पुलिस ने भले पुतला दहन की अनुमति रोक दी हो, लेकिन हम ‘जूते मार आंदोलन’ के जरिए जनता को यह संदेश देंगे कि अब समाज चुप नहीं बैठेगा। समाजवादी पार्टी जनता की ताक़त के साथ संविधान की ताक़त से लड़ेगी।”
✊ समाजवादी पार्टी – ज़िला बुलढाणा
आझाद खा युनुस खा पठाण – युवा जिलाध्यक्ष
Tags
नांदुरा