बुलढाणा जिले के नांदुरा शहर में होने वाले नगरपरिषद चुनाव 2025 को लेकर समाजवादी पार्टी ने ताल ठोक दी है। अब यह चुनाव सिर्फ नगरपालिका का नहीं, बल्कि विचारधारा, हक और नेतृत्व की पहचान का चुनाव बनने जा रहा है।
जिला अध्यक्ष सय्याद नफीस ने जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक ABU ASIM AZMI, IKRA HASAN (सांसद कैराना) और AWADHESH PRASAD (सांसद अयोध्या-फैजाबाद) जल्द ही नांदुरा शहर में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। अबकी बार नांदुरा की जनता को विकल्प नहीं, बदलाव मिलेगा।
सय्याद नफीस ने हाल ही में मुंबई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ABU ASIM AZMI से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने दो टूक कहा –
"हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब मैदान में उतरे। नगरपरिषद चुनाव सिर्फ स्थानीय नहीं, आनेवाले कल की दिशा तय करने वाला है। जोश के साथ साथ तैयारी भी मुकम्मल होनी चाहिए।"
बुलढाणा जिले में नांदुरा, मलकापुर, खामगांव, शेगांव जलगाव जामोद जैसे शहरों में समाजवादी पार्टी अब जनता के बीच सीधे संवाद, जमीनी मुद्दे और बेबाक नेतृत्व के साथ उतरने जा रही है। यह चुनाव अब सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि आवाज़ और अस्तित्व का सवाल बन चुका है।
समाजवादी पार्टी का संदेश साफ है – अब चुप बैठने का वक्त नहीं, मैदान में उतरकर बदलाव लाने का समय है!
Tags
जलगाव