महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडळ (MSEB) मलकापुर शहर की मनमानी और नागरिकों की अनुमति के बिना जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आज AIMIM मलकापुर शहर की तरफ से जोरदार आंदोलन किया गया।


मलकापुर "डफडे बजाव आंदोलन" के माध्यम से सोए हुए MSEB प्रशासन को जगाने के उद्देश्य से यह विरोध मा. बुलढाणा जिलाध्यक्ष दानिश शेख के नेतृत्व में मलकापुर उपकार्यकारी अभियंता साहेब के कार्यालय पर आयोजित किया गया।
इस आंदोलन में मा. शहर अध्यक्ष एडवोकेट इमरान रशीद खान, इमरान खान मौलाना, शेख तनवीर, शेख अशरफ, सलमान खान, सैय्यद अबुजर, शेख वसीम, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AIMIM पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नागरिकों की सहमति के बिना लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।


إرسال تعليق

أحدث أقدم