जो जनता का है, वही असली नेता है – अबू आसिम आज़मी साहब के 70वें जन्मदिन पर नांदुरा में समाजवादियों का शक्ति प्रदर्शन




नांदुरा प्रतिनिधि
8 अगस्त… तारीख छोटी है, लेकिन इस दिन का असर बड़ा है!
महाराष्ट्र की राजनीति के सच्चे सिपाही, गरीब-मजलूम की ढाल, और अन्याय के खिलाफ बिजली की तरह गरजने वाले महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनाब अबू आसिम आज़मी साहब का 70वां जन्मदिन नांदुरा की धरती पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाया गया।
यह सिर्फ जन्मदिन नहीं था, यह दुश्मनों के लिए चेतावनी का दिन था —
"सुन लो! समाजवादी पार्टी बिकती नहीं, डरती नहीं और झुकती नहीं!"
नांदुरा ग्रामीण अस्पताल में मरीजों को ताज़े फल बांटकर हमने साबित कर दिया कि असली नेता वही है, जो सत्ता में रहे या न रहे, हर वक्त जनता के साथ खड़ा रहे।
तालुके के कोने-कोने से आए हमारे जुझारू कार्यकर्ताओं ने बता दिया कि समाजवादी पार्टी की ताकत जनता है, और जनता की ताकत को कोई सत्ता, कोई कुर्सी, कोई पैसे का थैला हिला नहीं सकता।
युवा जिलाध्यक्ष आज़ाद पठान की अगुवाई में निमगांव के जिला परिषद उर्दू व मराठी स्कूलों में बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट बांटे गए। इसके बाद अग्रवाल हॉस्पिटल में मरीजों को सेब, केले और बिस्किट दिए गए।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष उमा ताई बोचरे, तोसीफ बिल्डर,अझर मिर्झा शेख नदीम वसीम वाणी, सय्यद सलीम भाई और दर्जनों कर्मठ समाजसेवियों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।
अग्रवाल हॉस्पिटल में सेवा कार्य के बाद डा. अग्रवाल साहेब ने युवा जिलाध्यक्ष आज़ाद पठान को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया — और यह सम्मान पूरे नांदुरा के समाजवादियों के माथे का ताज है।
आज का यह जनसैलाब और जोश भरी रैली एक ऐलान है —
"हमारे नेता को जनता का आशीर्वाद है… और जिसे जनता का आशीर्वाद मिले, उसे कोई ताकत हरा नहीं सकती।"
दुश्मन सुन लें —
"समाजवादियों का झंडा नांदुरा में भी ऊँचा है, और रहेगा… जब तक गरीब का हक मिलेगा और ज़ालिम का ताज टूटेगा!"

टिप्पणी पोस्ट करा

थोडे नवीन जरा जुने