भारतीय जनता पार्टी के साथ निकट संबंध रखने वाले एक व्यक्ति – जो कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पार्टी के ज़िम्मेदार नेता का भाई बताया जा रहा है – ने मुस्लिम हितों की बात करने वाली एक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की सभा के लिए नांदुरा शहर में तारीख तय कराई। इसका वीडियो स्वयं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अब सवाल उठता है –
क्या यह पार्टी वास्तव में बीजेपी की ‘बी टीम’ बन चुकी है?
या फिर मुसलमानों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है?
यह वही पार्टी है जिसके एक माजी आमदार ने कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए –
उन्होंने कहा कि “प्रदेशाध्यक्ष मुझसे कहते थे कि अपने मतदार संघ के व्यापारियों को तंग करो और उनसे पैसे वसूली कर पार्टी को दे दो!”
यह कोई हवा में कही बात नहीं, बल्कि पूर्व विधायक ने यह दावा भी किया है कि उनके पास इसकी रिकॉर्डिंग है।
इतना ही नहीं, इस पार्टी के बुलढाणा जिल्हाध्यक्ष ने भी सोशल मीडिया पर खुद एक वीडियो डालकर पार्टी और प्रदेशाध्यक्ष की काली सच्चाई जनता के सामने रखी थी।
तो फिर सवाल उठता है —
अब ऐसी पार्टी को नांदुरा शहर में लाखों रुपये खर्च कर सभा करने की ज़रूरत क्या थी?
पैसा कहां से आया?
सभा की फंडिंग किसने की?
क्या यह किसी सौदेबाज़ी का हिस्सा है?
जनता सब जानती है।
अब मुसलमान सिर्फ़ जज़्बाती भाषणों से गुमराह नहीं होंगे।
🔻 नांदुरा की जनता जागरूक है, और इस बार सवाल भी पूछेगी और जवाब भी मांगेगी।
✍️ लेखक: युवा जिल्हाध्यक्ष आझाद पठाण
समाजवादी पार्टी, बुलढाणा
Tags
नांदुरा