दिनांक: 19 जुलाई 2025
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्री नितेश राणे ने हाल ही में एक खतरनाक और भड़काऊ बयान दिया है कि
"बुलढाणा ज़िले के एक मदरसे में यमन (Yemen) के नागरिक छिपे हैं और वहाँ आतंकी गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं।"
यह बयान न केवल झूठा और बेबुनियाद है, बल्कि यह मुसलमानों और धार्मिक शिक्षण संस्थाओं को बदनाम करने की सुनियोजित साज़िश है।
➡️ यदि श्री राणे के पास कोई पुख़्ता सबूत हैं, तो उन्हें तुरंत NIA, ATS या पुलिस को सौंपें।
➡️ लेकिन अगर यह बयान सिर्फ सस्ती राजनीति और नफरत फैलाने के लिए दिया गया है, तो हम इसका तीव्र विरोध करते हैं।
हमारी माँगें:
1. नितेश राणे बताएं कौनसा मदरसा? और वहाँ कौनसे यमन के नागरिक छिपे हैं?
2. 24 घंटे के अंदर वे अपने बयान को सिद्ध करें – वरना माफी माँगे या इस्तीफा दें।
3. मुख्यमंत्री और गृहमंत्री इस मामले की जांच बैठाएं और झूठे बयान पर कानूनी कार्रवाई करें।
📣 चेतावनी:
यदि इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी की ओर से बुलढाणा जिले में
जोरदार आंदोलन और न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
मदरसे आतंक की जगह नहीं, शिक्षा और इंसानियत की जगह हैं। और हम किसी को उन्हें बदनाम नहीं करने देंगे।
✍️
आज़ाद पठान
युवा जिल्हाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी – बुलढाणा
Tags
बुलढाणा