नांदुरा में मुस्लिम समाज ने पिछले कई वर्षों से विकास के नाम पर, भरोसे के नाम पर, और रिश्ते के नाम पर हमेशा नांदुरा विकास आघाड़ी को वोट दिया है।
हमने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की,
ना कभी भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार किया,
ना ही उन्हें अपने दरवाजे के भीतर घुसने दिया।
👉 क्या हमें हमारे वोट का बदला मिला?
👉 क्या गैबी नगर, खाजा नगर, शाईन कॉलनी, और मुस्लिम बहुल इलाकों में विकास दिखा?
👉 क्या हमारी समस्याओं को ‘हमारी’ माना गया?
❌ नतीजा क्या निकला? गैबी नगर
40 साल से बस्ती बसी, लेकिन पानी नहीं।
सड़कों की हालत दयनीय।
न शादी खाना, न पब्लिक सुविधाएं।
न रोजगार योजनाओं में भागीदारी।
और तो और – नगरपरिषद से एक निवेदन तक नहीं गया मुस्लिम समाज के हक़ में!
तो अब हम चुप क्यों रहें?
हम सवाल क्यों ना करें?
🧠 मुस्लिम समाज अब भावनाओं में नहीं, समझदारी से वोट देगा!
हमने जिन्हें ताकत दी,
अब वक्त है उनसे हिसाब लेने का।
वोट हमने आपको दिया था,
तो जवाबदेही भी आपकी बनती है।
📢 वोट अब सिर्फ वादों पर नहीं, कामों पर मिलेगा!
✅ जो हमारी बस्ती में चलकर हमारी तकलीफ समझेगा।
✅ जो हमारी लड़ाई लड़ेगा, शासन के दरवाजे पर दस्तक देगा।
✅ जो सिर्फ अपने वार्ड का विकास नहीं, पूरे समाज का न्याय करेगा।
✅ और जो सिर्फ 'चुनावी नेता' नहीं, हर वक़्त का साथी होगा।
✊ अबकी बार हमारा वोट उसी को मिलेगा...
जिसने हमारे साथ वक़्त बिताया,
जो हमारे दुख में खड़ा रहा,
जिसे हमारी तकलीफों से फर्क पड़ता है।
👉 और याद रखो —
"वोट जिसे दिया, सवाल भी उसी से होगा!"
✍️ आपका सच्चा प्रतिनिधि
युवा जिल्हाध्यक्ष आज़ाद पठान
समाजवादी पार्टी
Tags
नांदुरा