"
नांदुरा, दिनांक: 18 जून 2025
काँग्रेस पार्टी के कर्मठ, जनप्रिय और समाजसेवा को समर्पित नेता युसुफ खान साहेब को इस वर्ष का प्रतिष्ठित 'लोकमत समाज गौरव पुरस्कार' घोषित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, अल्पसंख्यक समाज की आवाज बुलंद करने, तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने के लिए दिया जा रहा है।
इस गौरवशाली क्षण पर नांदुरा शहर व परिसर से अनेक समाजसेवक, कार्यकर्ते व शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विशेषतः अँड. जावेद कुरेशी, फिरोज खान, अशरफ खान पेंटर, सलीम एम.एस., मेहमूद साहेब, जावेद ठेकेदार, सादिक शेख, साजिद खान आदि सभी ने युसुफ खान साहेब के इस सम्मान को समाज के लिए गर्व का विषय बताया है।
युसुफ खान साहेब ने सदैव सामाजिक सलोखा, शिक्षण, आरोग्य आणि गरिब-श्रमिक समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है। उनका यह सम्मान निश्चित रूप से समाज के हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देनेवाला है।
शहरवासियों ने आशा व्यक्त की है कि युसुफ खान साहेब भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा करते रहेंगे और अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित समाज की आवाज बनकर काम करेंगे।
—✍️ जारीकर्ते:
समाज सेवक आणि युसुफ खान साहेब के शुभचिंतक ,फिरोज खान,
Tags
मलकापूर