गैबी नगर – शांति नगर के नागरिकों की उदासीनता पर तीखी प्रतिक्रिया

नांदुरा शहर के गैबी नगर और शांति नगर क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से पानी सप्लाई की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार निवेदन, शिकायत और प्रशासन से मांग करने के बावजूद आज तक इस क्षेत्र के नागरिकों को नियमित पानी उपलब्ध नहीं कराया गया।
इसी अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी के युवा जिल्हाध्यक्ष Azad Pathan के नेतृत्व में “आंघोळ मोर्चा” निकाला गया। इस आंदोलन का उद्देश्य गैबी नगर और शांति नगर की जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाना था।
लेकिन सबसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि जिन नागरिकों के हक और अधिकार के लिए यह आंदोलन किया गया, वही बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल नहीं हुए। 40 वर्षों से पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहने के बावजूद अगर जनता खुद अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को तैयार नहीं होगी, तो प्रशासन भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेगा।
आज समाजवादी पार्टी और कुछ कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिन घरों में पानी नहीं पहुंचता, जिन महिलाओं और बच्चों को रोज पानी के लिए परेशान होना पड़ता है, उन्हीं लोगों की ओर से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। यह केवल उदासीनता नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की लड़ाई से दूरी बनाना है।
जब तक जनता अपने मुद्दों के लिए एकजुट होकर आगे नहीं आएगी, तब तक किसी भी आंदोलन को पूरी ताकत नहीं मिल सकती। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए जनता की भागीदारी सबसे जरूरी होती है।
समाजवादी पार्टी और युवा जिल्हाध्यक्ष Azad Pathan ने साफ कहा है कि जनता के हक के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

إرسال تعليق

أحدث أقدم