सच को बेबाक अंदाज़ में पेश करने वाले,
हक़ और इंसाफ़ की आवाज़ बुलंद करने वाले,
कलम को अपना हथियार बनाकर समाज की सच्चाई सामने लाने वाले
सम्माननीय जमील भाई को जन्मदिन की दिल से मुबारकबाद।
पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी होती है — और आपने हमेशा इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और निडरता के साथ निभाया है। जब भी समाज में अन्याय हुआ, आपने बिना डर के सच्चाई को उजागर किया। आपकी कलम ने हर बार दबे-कुचले लोगों की आवाज़ को ताक़त दी है।
अल्लाह तआला आपको सेहत, लंबी उम्र और और भी ज्यादा हिम्मत अता फरमाए।
आप यूं ही बेखौफ होकर सच लिखते रहें और समाज को सही दिशा दिखाते रहें — यही दुआ है।
🎂 जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ 🎂
✍️ शुभेच्छुक
युवा जिल्हाध्यक्ष आझाद पठाण
समाजवादी पार्टी
Tags
मलकापूर