दिनांक: 21/07/2025
स्थान: नांदुरा, जिला बुलढाणा
नांदुरा के गैबी नगर, खाजा नगर और इनायतिया स्कूल परिसर की सड़कों की बदहाल स्थिति को देखते हुए, समाजवादी पार्टी के जिल्हाध्यक्ष (युवा) आज़ाद पठान ने दिनांक 21 जुलाई 2025 को नगरपरिषद नांदुरा के मुख्याधिकारी को स्मरणपत्र सौंपा।
इससे पूर्व 14 जुलाई को भी लिखित निवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आम नागरिकों की परेशानियाँ और बढ़ गई हैं।
सड़कों की दयनीय हालत, यातायात में अड़चन, स्कूली बच्चों को खतरा, बीमार और बुजुर्गों को परेशानी, तथा महिलाओं की असुरक्षा — इन सभी गंभीर मुद्दों पर प्रशासन अब तक मौन है।
समाजवादी पार्टी की मुख्य माँगें:
1. सभी खराब सड़कों पर तत्काल मुरूम डालकर अस्थायी मरम्मत की जाए।
2. इनायतिया स्कूल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की तुरंत डामरीकरण/डागडुजी की जाए।
3. विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किए जाएं।
स्पष्ट चेतावनी:
यदि दिनांक 23/07/2025 तक कोई लिखित जवाब या प्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं होती,
तो दिनांक 28/07/2025 को समाजवादी पार्टी की ओर से 'कीचड़ फेंक आंदोलन' किया जाएगा।
इस आंदोलन के तहत क्षेत्र में जमा कीचड़ को जेसीबी की मदद से नगरपरिषद कार्यालय के सामने डाला जाएगा।
➡️ इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली कानून व व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी नगरपरिषद प्रशासन की होगी।
इस संदर्भ में आज़ाद पठान ने स्पष्ट कहा:
“अगर 23 तारीख तक जवाब नहीं मिला,
तो हम मान लेंगे कि प्रशासन ने 28 तारीख के आंदोलन को मौन स्वीकृति दे दी है!”
प्रत भेजी गई:
मा. जिलाधिकारी, बुलढाणा
मा. उपविभागीय अधिकारी, मलकापुर
मा. तहसीलदार, नांदुरा
मा. पुलिस निरीक्षक, नांदुरा
जाहिरकर्ता:
आज़ाद पठान
जिल्हाध्यक्ष (युवा) – समाजवादी पार्टी