समाजवादी पार्टी में जनसैलाब का स्वागत – पूर्व नगरसेवक मोहम्मद सिराज सैकड़ों समर्थकों सहित शामिल हुए

दिनांक: . १६ जून २०२५]


मुंबई: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी साहब की अध्यक्षता में एवं मुंबई प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री युसूफ अब्रहानी साहब की उपस्थिति में आज समाजवादी पार्टी को एक और मज़बूती मिली। पूर्व नगरसेवक श्री मोहम्मद सिराज ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए पार्टी में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति देखी गई। श्री सिराज ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और अल्पसंख्यकों, गरीबों एवं वंचितों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं।
मा. अबू आसिम आज़मी साहब ने मोहम्मद सिराज और उनके सभी साथियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को उनके अनुभव और जनसंपर्क से नई ताकत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सिराज जैसे जमीनी नेता समाजवादी पार्टी को आगे ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह समारोह समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़ती जनस्वीकृति और मजबूत संगठनात्मक ढांचे का प्रतीक है।

टिप्पणी पोस्ट करा

थोडे नवीन जरा जुने