युवा समाजवादी नेता आझाद पठान द्वारा जन्मदिन के अवसर पर दिल से आभार व्यक्त

 

नांदुरा:

दिनांक 26 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष आझाद पठान का जन्मदिन अत्यंत उत्साहपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष दिन पर भारी बारिश और व्यस्तता के बावजूद जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, तथा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित हुए और जन्मदिन समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर आझाद पठान ने एक भावुक संदेश जारी करते हुए सभी छोटे-बड़े भाइयों, दोस्तों और शुभचिंतकों का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा:

“आप सभी ने बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेरे साथ समय बिताया, दावत में शरीक होकर मुझे जो प्यार, दुआएं और सम्मान दिया, वह मेरी जिंदगी का अविस्मरणीय पल बन गया है। जो साथी किसी कारणवश नहीं आ सके — शायद उनके दिल में मेरे लिए जगह कम रही होगी, लेकिन फिर भी मेरी तरफ से सभी के लिए दुआएं हैं।”

उन्होंने आगे कहा,

“अल्लाह तआला हम सबको सलामत रखे, और रिश्तों में सच्चाई और मोहब्बत बनाए रखे। आमीन।”

यह कार्यक्रम युवा जिलाउपाध्यक्ष शेख नदीम व अन्य मित्रमंडलियों के आयोजन से संपन्न हुआ, और नांदुरा शहर में सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

— समाप्त —

प्रेषक:
मीडिया सेल,
समाजवादी पार्टी, बुलढाणा जिला
दिनांक: 27 जून 2025


إرسال تعليق

أحدث أقدم